लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को पत्र लिखकर राज्य के कार्मिक संगठनों के साथ पाक्षिक व मासिक बैठक न किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने पत्र में बीते दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए कहा है कि नियमानुसार बैठक न होने से कर्मचारियों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। इससे कार्मिक संघों, संगठनों में आक्रोष बढ़ रहा है। पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वर्ष 2024 में हर 15 दिनों में सभी स्तर पर कर्मचारियों के साथ बैठकें करने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव को लिखा कड़ा पत्र हालांकि, बैठकें नहीं हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...