पीलीभीत, अप्रैल 20 -- पीलीभीत। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला स्तरीय अधिवेशन का आयोजन रविवार को गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। जिसमें नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। अधिवेशन में संजय कुमार तोमर को जिलाध्यक्ष तथा सुधीर कुमार को जिला मंत्री चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अधिवेशन में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी प्रतिनिधि और परिषद से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां ने जिलाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार तोमर का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.