उरई, मई 6 -- उरई। संवाददाता राज्य कर्मचारी परिषद के उपाध्यक्ष मुहम्मद मुबारक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। परिषद के अध्यक्ष रामबिहारी वर्मा को भेजे गए पत्र में उन्होंने अवगत कराया कि विभागीय कार्यों में अधिक व्यस्तता के कारण वह संगठन में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं ऐसे में वह स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने उनको दायित्व से मुक्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...