रुद्रपुर, नवम्बर 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार 16वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने और 24 हजार रुपये मानदेय देने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मार्च 2024 में सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि को लेकर समिति गठित की गई थी, लेकिन अभी तक समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। रिपोर्ट को जल्द जारी करने की मांग की गई। उन्होंने प्रदेश में सुपरवाइजर के रिक्त पदों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन के आधार पर भरने और इसके लिए विज्ञप्ति जारी करने की भी मांग की। इसके अलावा सेवानिवृत्ति पर पेंशन की सुविधा, महिला कल्याण कोष से मिलने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.