फतेहपुर, जुलाई 29 -- फतेहपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत दोआबा के 11 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इन अस्पतालों में राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों व उनके आश्रितों को निर्धारित चिकित्सा पैकेज के अनुसार कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। शासन द्वारा जारी सूची में शामिल अस्पतालों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए अधिकृत किया गया है।

सूची में शामिल अस्पताल सूची में दोआबा के 11 अस्पतालों को शामिल किया गया है। इन अस्पतालों में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, यूरोलाजी, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, आपातकालीन चिकित्सा, क्रिटिकल केयर और अन्य निर्धारित पैकेजों के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक अस्पताल को उसकी विशे...