राज्य कर्मचारी का दर्जा व न्यूनतम वेतन दिया जाये
काशीपुर, मई 30 -- काशीपुर, संवाददाता। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (संबद्ध ऐक्टू) की ब्लॉक कमेटी की बैठक में आशा वर्कर्स को राज्य कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन देने की मांग की गई। जून में ब्लॉक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शनिवार को सरकारी अस्पताल में हुई बैठक में जिला उपसचिव अनीता ने कहा कि आशा वर्कर्स को स्वास्थ्य विभाग के सभी छोटे-बड़े काम सौंप दिए जाते हैं। उन्हें एक राज्य कर्मचारी से भी ज्यादा काम करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद न तो उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही न्यूनतम वेतन दिया जाता है। यूनियन की जिला सचिव रीता कश्यप ने कहा कि आशा वर्कर्स ने ऐक्टू के नेतृत्व में एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। हमारी सबसे बड़ी मांग राज्य कर्मचारी का दर्जा और न्यूनतम वेतन पाना है। इस लड़ाई को ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.