इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- इटावा। कर्मचारी यूनियन सीटू के नेतृत्व में मिड डे मील बनाने वाली रसोइयों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और न्यूनतम वेतन 26000 रुपया प्रतिमाह देने की मांग को लेकर धरना दिया और ज्ञापन दिया। बीएसए कार्यालय पर दिए गए धरना में यह भी कहा गया कि मांगे ना माने जाने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य ने कहा कि रसोईयों को प्रतिदिन 66 रुपए मिलता है वह भी कई कई महीनो तक मिलता नहीं है । इससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। उन्होंने यह आराेप भी लगाया कि प्रधानाध्यापक भी रसोइयों से बेहतर व्यवहार नहीं करते। यह भी पढ़ें- वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों के लिए दिया ज्ञापन इसे बदला जाना चाहिए और रसोइयों की समस्याओं का निदान किया जाना चाहिए। रसोइयों के साथ बेहतर व्यवहार भी किया जाए। धरना प्रदर्शन में अन...