काशीपुर, जनवरी 30 -- बाजपुर, संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड के तत्वावधान में शुक्रवार को विकास खंड और तहसील स्तर पर जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके बाद ब्लॉक परिसर में हुई बैठक में कर्मचारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। वहीं जल्द शासनादेश निर्गत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। परिषद के जिला अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 15 जनवरी 2026 को जिला स्तर पर लिए गए निर्णय के क्रम में बाजपुर में यह बैठक बुलाई गई। इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में जागरूकता पैदा करना और सरकार पर मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए दबाव बनाना है। परिषद के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि सरकार ...