राज्य कराटे प्रतियोगिता में जीआईसी के छात्र दुर्गेश ने जीता स्वर्ण पदक
अयोध्या, अगस्त 20 -- अयोध्या, संवाददाता। राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित 70वीं विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज अयोध्या के कक्षा 12 के छात्र दुर्गेश निषाद ने बालक वर्ग अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता-पिता,परिवार, विद्यालय और अयोध्या जिले का नाम रोशन किया है। दुर्गेश निषाद ने गोल्ड मेडल जीतने का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं कोच को दिया। अब दुर्गेश नेशनल विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। दुर्गेश की सफलता से पूरे राजकीय इण्टर कॉलेज अयोध्या परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी ने भी दुर्गेश की सफलता पर प्रसन्नता जताई और शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तर पर कराटे प्रतियोगिता में जीते पदक जीआईसी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.