भागलपुर, मई 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। पटना के सेंट डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल में 9 और 10 मई को आयोजित दो दिवसीय बिहार राज्य कराटे चैंपियनशिप में भागलपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में सबा खातून ने (12 वर्ष, 40 किलो) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। सबा के अलावा पिरयल कुमारी (7 वर्ष, 20 किलो), रुद्राणी रानी (कैडेट, 47 किलो) और इकुरा कमर (जूनियर, 53 किलो) ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। टीम की इस सफलता पर अंतरराष्ट्रीय कोच रेनशी मो. मसीउल ओला और सेंसेई बाल्मीकि कुमार ने खुशी जाहिर की। यह भी पढ़ें- राज्य कराटे चैंपियनशिप में भागलपुर की सबा को मिला गोल्ड जिला कराटे संघ के अध्यक्ष रेनशी मो. मसीउल ओला ने बताया कि गोल्ड मेडल विजेता सबा खातून अब आगामी ...