गढ़वा, अगस्त 3 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल सिरियाटोंगर के छात्रों ने झारखंड शोटोकान स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह चैंपियनशिप 2 अगस्त को जिला स्कूल मेदिनीनगर में आयोजित किया गया था। विद्यालय के कुल 6 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उनमें 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का परिचय दिया। विजेताओं में कक्षा चार के 20 किग्रा वर्ग में अगस्त्य राज, कक्षा पांच की 67 किग्रा वर्ग में निधि कुमारी पांडेय व कक्षा तीन की 27 किग्रा वर्ग में आकांक्षा सिंह ने रजत पदक जीते। यह भी पढ़ें- नौ खिलाड़ियों ने नेशनल ताइक्वांडो प्लेयर अवॉर्ड हासिल किया वहीं कक्षा तीन के 20 किग्रा ...