राज्य ओपन रैपिड शतरंज में शामिल हो सकती हैं खेल मंत्री
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर, वसं। दो सितंबर को मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्य ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के शामिल होने की संभावना है। जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने पटना में मंत्री से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का आग्रह किया। सोनू ने बताया कि मंत्री ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान जिला समेत राज्य के विभिन्न जिलों में खेल और खिलाड़ियों से जुड़ी समस्याओं व विवादों से भी मंत्री को अवगत कराया गया। खेल प्रतिनिधियों ने विभिन्न मामलों की विस्तार से जानकारी देते हुए मंत्री को आवेदन भी सौंपे। इनमें खिलाड़ियों की समस्याओं और खेल गतिविधियों से जुड़े मुद्दे शामिल थे। मंत्री ने सभी मामलों की जांच कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.