मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स टीम ने 92वीं बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ओवरऑल उपविजेता का खिताब जीत लिया। पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में हुई प्रतियोगिता में जिले की टीम ने पांच स्वर्ण सहित 31 पदक झटके। टीम की कप्तान निष्ठा मिश्रा ने शॉटपुट में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वर्ण पदक जीतनेवालों में राधा रानी (शॉटपुट), अशोक कुमार (600 मीटर), हर्ष बाला (400 मीटर हर्डल), निष्ठा मिश्रा (शॉटपुट) तथा पुरुष की 4x400 मीटर रिले टीम शामिल रही। वहीं रजत और कांस्य पदकों में भी मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ़ें- राज्यस्तीय थांग-टा प्रतियोगिता में अररिया ने झटके 4...