मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार राज्य जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर का 67 सदस्यीय दल घोषित कर दिया गया है। मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ (एमडीएए) की ओर से एलएस कॉलेज खेल मैदान में खिलाड़ियों के बीच किट वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।पटना में आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। दल की कप्तानी शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो खिलाड़ी निष्ठा मिश्रा को सौंपी गई है। निष्ठा ईस्ट जोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स मीट में दो बार पदक जीत चुकी हैं। संघ को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। यह भी पढ़ें- बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर व बालिका वर्ग में पटना बना विजेता घोषित दल में 44 पुरुष एवं बालक तथ...