रुडकी, सितम्बर 2 -- रुड़की, संवाददाता । उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति एवं अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति की ओर से संयुक्त रूप से खटीमा और मसूरी में राज्य निर्माण के संघर्ष के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं रुड़की तहसील के प्रथम राज्य आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला ने की। हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बने 26 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा कांड के दोषियों को अब तक सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें- खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि केंद्रीय महामंत्री प्रेम दत्त शर्मा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और युवाओं के हितों के लिए बनाए गए उत्तराखंड म...