नैनीताल, नवम्बर 26 -- नैनीताल। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा ने उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और प्रखर राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनके निधन को उत्तराखंड राज्य के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, राज्य आंदोलनकारी कंचन चंदोला, इंदर सिंह नेगी, मुकेश जोशी मंटू, मुकुल कांडपाल, वीरेंद्र जोशी, महेश आर्या, मनमोहन सिंह कनवाल, महेश जोशी, पान सिंह सिजवाली, लीला बोरा, रईस अहमद, मुनीर आलम सिद्दीकी, डॉ. अखिलेश भट्ट, दीवान सिंह, पानसिंह रौतेला, मनोज साह, विशन सिंह मेहता, विजय पंत आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.