हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। राज्य आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी आज भी उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर सुविधाएं देने, 10 प्रतिशत शैक्षिक आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने और चिह्नीकरण से वंचित आंदोलनकारियों के लंबित आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण की मूल भावना के अनुरूप निर्णय लिए जाए। प्रतिनिधिमंडल में भुवन जोशी, प्रभात ध्यानी, पुष्कर दुर्गापाल, शेर सिंह लटवाल, बृजमोहन सिजवाली, पान सिंह नेगी और रईस अहमद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...