अल्मोड़ा, मार्च 8 -- नगरखान में रविवार को राज्य आंदोलनकारियों में बैठक हुई। इसमें आंदोलनकारियों ने पेंशन में बढ़ोत्तरी की मांग की। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी नाराजगी जताई। राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक में कहा कि सरकार राज्य निर्माताओं को जीवनयापन योग्य पेंशन तक नहीं दे रही है। सम्मानजनक पेंशन देने की बजाय नाममात्र की बढ़ोत्तरी की जा रही है। आश्रितों को अब तक पेंशन नहीं दी जा सकी है। इसके अलावा क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा कर कहा कि नगरखान क्षेत्र में पेयजल की किल्लत बनी हुई है।उन्होंने को नदी से लिफ्ट पेयजल योजना बनाने, मनिआगर नगरखान सड़क पर डामरीकरण, नगरखान तुरीनौला लिंक मार्ग का निर्माण, नगरखान क्षेत्र में अल्मोड़ा से ही गैस वितरण करने की मांग की। तय हुआ कि समस्याओं को लेकर एक शिष्टमंडल 18 मार्च को डीएम से मिलेगा। यहां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.