श्रीनगर, नवम्बर 9 -- श्रीयंत्र टापू कांड के शहीदों की स्मृति में बना हुआ शक्ति विहार के गेट को हटाए जाने को लेकर रविवार को राज्य आंदोलनकारियों ने उपजिलाधिकारी श्रीनगर को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारी पीवी डोभाल, देवेंद्र फर्स्वाण, प्रभाकर बाबुलकर, राजेंद्र रावत, डॉ. मुकेश सेमवाल, सुखदेव पंत, अरुण नेगी, अनिल दत्त तिवाड़ी ने कहा कि उत्तराखंड आज अपनी 25वीं रजत जयंती मना रहा है, जिसमें उत्तराखंड आंदोलन के मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी और श्रीयंत्र टापू के शहीदों को सम्मान पूर्वक याद किया जाता है। कहा कि पूर्व में श्रीयंत्र टापू के शहीद यशोधर बेंजवाल और राजेश रावत की स्मृति में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे शक्ति विहार कॉलोनी में जाने के रास्ते पर एक भव्य प्रवेश द्वार एवं पार्क का निर्माण किया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति में गेट को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.