विकासनगर, मार्च 18 -- जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण मानकों में ढील देने तथा प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस पर सचिव गृह को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। नेगी ने कहा कि वर्तमान चिन्हीकरण मानक काफी जटिल हैं, जिसके कारण प्रदेश में हजारों राज्य आंदोलनकारी अब तक चिन्हित नहीं हो पाए हैं। नेगी ने कहा कि इन आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण होना जरूरी है, ताकि उनका सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...