देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को लंबित चिन्हीकरण मामलों को लेकर जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने आरोप लगाया कि राज्य गठन के 23 वर्षों बाद भी कई आंदोलनकारी अब तक चिन्हित नहीं हो पाए हैं, विशेषकर पौड़ी जिला उपेक्षा का शिकार रहा है। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने जिलाधिकारी को बताया कि मंच लगातार आंदोलनकारियों के अधिकारों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी चिन्हीकरण अधूरा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है, ऐसे में लंबित मामलों का शीघ्र समाधान जरूरी है। यमकेश्वर क्षेत्र के वरिष्ठ आंदोलनकारी अर्जुन सिंह, रतन लाल अमोलीं व सुदेश भट्ट ने जिलाधिकारी को पुराने दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनके क्षेत्र के कई ...