राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा: सुभाष बड़थवाल
रिषिकेष, जुलाई 24 -- राज्य आंदोलनकारियों की शुक्रवार को आयोजित बैठक में बैठक कई मुद्दों पर चर्चा की गई। आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश शहीद स्मारक भवन में राज्य आंदोलनकारियों की बैठक हुई। बैठक में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। राज्य आंदोलनकारियों ने उनके समक्ष छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण करने, एक समान पेंशन देने, परिवहन निगम की बसों में फ्री पास देने, सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने की सुविधा करने, सरकारी अस्पतालों में अलग काउंटर की व्यवस्था करने, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने समेत अन्य समस्याएं बताई और इनके निवारण की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.