राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका हुईं सम्मानित
बलरामपुर, सितम्बर 8 -- बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जनपद स्तरीय जिला अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक हुई। इसमें कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर की राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सलमा खान को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम ने कहा कि दृढ़ निश्चय, बेहतर गतिविधियों, नवाचारी तरीकों व स्पष्ट दृष्टिकोण से कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। शिक्षिका सलमा खान की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए सलमा खान का चयन पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- शैलेश मटियानी पुरस्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.