लखीमपुरखीरी, जुलाई 20 -- राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन करने वाले शिक्षकों के अभिलेखों की जांच की गई। जिला स्तरीय कमेटी ने स्क्रीनिंग के बाद तीन शिक्षकों की फाइल संस्तुति सहित निदेशालय को भेज दी है। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन निदेशालय स्तर से लिया जाएगा। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षकों ने अपना आवेदन किया था। इसमें बेहजम के प्राथमिक स्कूल रतसिया में तैनात शिक्षक प्रमोद कुमार, उच्च प्राथमिक स्कूल सहिजना मोहम्मदी के शिक्षक अरुण कुमार सिंह और प्राथमिक स्कूल सैधरी में तैनात सुरेन्द्र कुमार अवस्थी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...