हापुड़, फरवरी 16 -- शिक्षक प्रकोष्ठ हापुड़ द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित नवाचारी शिक्षक अमित कुमार शर्मा का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम विजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज अर्जुन नगर चमरी में हुआ। जिसमें जनपद के अनेक शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक गोविंद सिंह त्यागी ने कहा कि अमित कुमार शर्मा की कर्मठता और कर्त्तव्यनिष्ठा से प्राप्त उपलब्धि पूरे जनपद के लिए अत्यंत गर्व की बात है। सह संयोजक विजय कुमार शर्मा ने कहा कि अमित शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य किया। विजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिरोही ने कहा कि अमित कुमार शर्मा एक कर्मठ, अनुशासित एवं सृजनशील शिक्षक हैं। सभी शिक्षकों ने अ...