पीलीभीत, सितम्बर 2 -- पीलीभीत। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित मरौरी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक सैय्यदा का शिक्षकों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्हें पांच सितंबर को गोरखपुर के बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पांच सितंबर को गोरखपुर में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्य महिला पुरुष शिक्षक शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक को बुकें देखकर स्वागत किया। बीडीसी सदस्य, अभिभावक जगरानी, महेश कुमारी, बेला देवी, मुन्नी देवी, शिक्षक अभिषेक सक्सेना, आकाश भारती, सत्यदेव शाक्य, प्रतिभा, सरिता ने माला पहनकर राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित प्रधानाध्यापक सैय्यदा को मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आयोजित होगा राज्य शिक्षक सम्मान समारोह प्...