उन्नाव, जुलाई 25 -- उन्नाव। संवाददाता राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शासन से बने कड़े मानाकों ने इस बार आवेदन का आकड़ा बिगाड़ दिया है। साल भर से जो शिक्षक अपने उत्कृष्ट कामों की गाथा लेकर आवेदन की गांठ जोड़े हुए थे वह शासन से तय कड़े मानकों के फरमान पर खरे नहीं उतर सके। इसके कारण सिर्फ हसनगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवलगंज की अध्यापिका प्रीति भारती का आवेदन विभाग के पास पहुंचा हैं। बाकी और कोई शिक्षक आवेदन की फेयरिस्त में नहीं दिखा है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए तीन शिक्षकों की अनुशंसाआवेदन प्राप्ति की प्रक्रिया शिक्षा निदेशक बेसिक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 7 जून से 30 जून तक अध्यापक और अध्यापिकाओं से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए थे। इस बीच जिले में केवल एक आवेदन प्राप्त प्राप्त हुआ है। विभाग क...