रांची, अगस्त 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सहित बिहार, कर्नाटक और पंजाब की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को गंभीर बताते हुए विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक आंदोलनों का समर्थन किया है। परिषद ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था मिलना उसका अधिकार है। इस मुद्दे पर समाज के विभिन्न संगठनों और नागरिकों से भी छात्र आंदोलन में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है। यह निर्णय 1-2 अगस्त को एर्नाकुलम (केरल) में आयोजित एबीवीपी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। बैठक में संगठनात्मक समीक्षा के साथ समसामयिक राष्ट्रीय विषयों और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- प्रदर्शनकारियों का साथ द...