अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़। शताब्दी नगर में श्रीराम कथा चल रही है। गुरुवार को कथा व्यास दीपक महाराज ने रावण वध, प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि प्रभु राम और रावण में भीषण युद्ध हुआ। अंत में प्रभु श्रीराम के बाण से रावण का वध हुआ। इसी के साथ चारों ओर जय श्रीराम का जयघोष गूंज उठा। प्रभु श्रीराम माता सीता के साथ अयोध्या नगरी पहुंचे। यहां उत्सव सा माहौल था। प्रभु श्रीराम अयोध्या नगरी पहुंचे तो चारों तरफ दीपक जल रहे थे। प्रभु के आगमन पर हर नर नारी खुशी से झूम रहे थे। गुरुजनों के आदेश पर भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। चारों तरफ मंगलगीत गूंज उठे। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव नारायण शर्मा ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के समय चलने वाले आंदोलन में सहयोग किया। परीक्षित अजीत चौधरी, उर्मिला चौधरी ने आरती की। पूर्व ...