अल्मोड़ा, जून 6 -- चौखुटिया। नव चेतना विकास समिति और ग्रामीणों के सहयोग से जौरासी में दिन की रामलीला के अंतिम दिन राम राज्याभिषेक के साथ भजन कीर्तन की धूम रही। राज्याभिषेक देखने दूर-दूर से लोग रामलीला पंडाल पहुंचे। वहीं, शनिवार को हवन यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लीला का विधिवत समापन हुआ। सल्ट विधायक महेश जीना ने शुक्रवार की लीला में शामिल होकर प्रवासियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इसके बाद अहिरावण का राम-लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाना, हनुमान का उन्हें वापस लाना, अहिरावण वध के बाद राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। विभीषण की ओर से रावण के नाभि में अमृत की जानकारी मिलने पर राम के अग्निबाण चलाते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान अयोध्या लौटे। जहां उनका राज्याभिषेक हुआ। देर शाम तक मंच मे...