गाजीपुर, फरवरी 25 -- करंडा। विकास खंड के ग्राम सिकंदरपुर में 27 फरवरी से अमर शहीद सत्राजीत राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता 6 अप्रैल 2010 को दंतेवाड़ा में शहीद हुए वीर सपूत सत्राजीत पासवान की स्मृति में आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार 27 फरवरी को क्षेत्रीय टीमों के बीच मुकाबले होंगे, जबकि 28 फरवरी व 1 मार्च को राज्यस्तरीय टीमों के मैच खेले जाएंगे। 1 मार्च को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली, बनारस, आजमगढ़, लखनऊ, गाजीपुर सहित कई जिलों की टीमें भाग लेंगी। आयोजन की जानकारी ग्राम प्रधान राजेश सिंह 'गुड्डु' ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...