मेरठ, अगस्त 28 -- समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मेरठ जिले के प्रभारी असीम अरुण ने बताया कि इस वर्ष विमुक्त जाति दिवस (31 अगस्त) राज्यस्तरीय कार्यक्रम मेरठ में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, विमुक्त, घुमंतु एवं अर्ध-घुमंतु जातियों के ऐतिहासिक महत्व और उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्री असीम अरुण ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि मेरठ में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के संघर्ष में विमुक्त जातियों का योगदान अतुलनीय रहा है और यह दिवस उनके ऐतिहासिक संघर्ष को नमन करने तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह भी पढ़ें- 31 को...