चंदौली, दिसम्बर 11 -- पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय की मेधावी कक्षा नौ की छात्रा रागनी पटेल गुरुवार को राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए आगरा रवाना हो गई। छात्रा ने मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद छात्रा का चयन माध्यमिक विद्यालयों की होने वाली राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य संगीता सिंह ने बताया कि छात्रा अपनी गाइड शिक्षिका श्वेता सिंह के साथ गुरुवार को आगरा के लिए प्रस्थान की। आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेगी। छात्रा ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जलकुंभी से कागज बनाने का मॉडल प्रस्तुत कर पहला स्थान हासिल किया था। छात्रा के राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन पर होने पर प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं बेहतर प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.