रांची, जुलाई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्यस्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को खेलगांव के प्रैक्टिस मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से कक्षा 3 से 5 तक के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, जेओए कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे, पुष्पा हसा, श्री ऋतुराज,मोहित अवस्थी व धीरसेन ए सोरेंग ने उद्घाटन किया। पहले दिन खेले गए लीग मुकाबलों के बालिका वर्ग में गुमला ने गोड्डा को 6-0, रामगढ़ ने कोडरमा को 2-0, सिमडेगा ने खूंटी को 3-0, लोहरदगा ने चतरा को 3-0, पलामू ने जामताड़ा को 6-0 तथा साहेबगंज ने धनबाद को 3-1 से पराजित किया। वहीं रांची और सरायकेला के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद टाईब्रेकर में रांची ने 12-11 से जीत दर...