गोंडा, जुलाई 10 -- खोरहंसा, संवाददाता। राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने पर शिक्षक अनुराग तिवारी को सम्मानित किया जाएगा। योग प्रतियोगिता सत्र 2025-26 के लिए हुई थी। एससीईआरटी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के बीच योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता डायट दर्जीकुआं पर कराई गयी थी। कम्पोजिट विद्यालय बेइलिया के सहायक अध्यापक अनुराग तिवारी ने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लिया था। एससीईआरटी की ओर से पूरे प्रदेश में 17 पुरुष शिक्षकों और 17 महिला शिक्षिकाओं को सफल घोषित किया गया है। अनुराग तिवारी ने योग प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि जनपद और प्रदेश में निर्णायक मंडल ने योग...