खगडि़या, मार्च 21 -- खगड़िया। नगर संवाददाता बिहार दिवस के मौके पर पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम निपुण बिहार मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शैक्षिक नवाचारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एक विशेष प्रस्तुति के लिए राज्य भर के कुछ नवाचारी शिक्षकों का चयन किया गया है। इस कार्यक्रम में खगड़िया जिले के प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम, औता (गोगरी) के प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार को इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपने नवाचारी टीएलएम का प्रदर्शन करने के साथ साथ रीडिंग कॉर्नर की जिम्मेवारी हेतु चयनित किया गया है। "अपना बिहार, निपुण बिहार" थीम के तहत आयोजित इस प्रदर्शनी में टीएलएम मेला 3.0 में प्रदर्शित उत्कृष्ट शिक्षण-अधिगम सामग्री को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।इस दौरान निपुण बिहार मिशन के उद्देश्यों, उपलब्धियों एवं इसक...