बेगुसराय, नवम्बर 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल फुटबॉल-14 बालक खेल प्रतियोगिता 2025 का आगाज सोमवार को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में हुआ। पहला मैच भागलपुर और तिरहुत के बीच खेला गया। इसमे भागलपुर की टीम ने तिरहुत को 3-0 से हराया। भागलपुर की ओर से पहला गोल जर्सी नंबर-8 गोविन्द कुमार सहनी, जर्सी नंबर- 11 इन्द्रजीत कुमार ने दूसरा गोल एवं तीसरा गोल जर्सी नंबर- 1 अरमान कुमार ने किया। दूसरा मैच मुंगेर बनाम कोशी प्रमंडल के बीच खेला गया। इसमे मुंगेर की टीम ने कोशी प्रमंडल को 2-0 से हराया। मुंगेर की ओर से पहला गोल जर्सी नंबर-7 भारत कुमार एवं दूसरा गोल जर्सी नंबर- 10 मोहम्मद फैज़ ने किया। तीसरा मैच दरभंगा बनाम मगध प्रमंडल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.