चतरा, मई 18 -- चतरा संवाददाता। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के तत्वावधान में सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतिभा चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में जिले सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभा चयन ट्रायल का उद्देश्य आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा की रिक्त सीटों को भरना एवं आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, सिमरिया के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करना है। चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें आवासीय सुविधा, भोजन एवं शिक्षा की व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। चयन प्रक्रिया के दौरा...