कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता एक से तीन अप्रैल के बीच हापुड़ में आयोजित की जाएगी। इसमें किदवई नगर स्थित डॉ. चिरंजीलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र प्रतीक दीक्षित का चयन हुआ। प्रतीक इस प्रतियोगिता के यूथ अंडर-19 पुरुष वर्ग के 50 किग्रा भारवर्ग में अपनी मुक्केबाजी का दम दिखाएंगे। प्रतीक के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष राय, विद्यालय प्रबंधक बीएल पाल, प्रधानाचार्य आरपी साहू और प्रशिक्षक विजय यादव ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.