दरभंगा, दिसम्बर 5 -- सुरहाचट्टी। सीनियर बिहार राज्य बास्केट बॉल प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को आनंदपुर स्थित प्लस टू ललितेश्वर मधुसूदन उच्च विद्यालय खेल मैदान में चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के बालक एवं बालिका टीम का चयन किया गया। यह टीम भागलपुर में आगामी सात से 10 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह जानकारी दरभंगा जिला बास्केट बॉल संघ के सचिव आशीष कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि बालिका वर्ग में कप्तान रिकी कुमारी रहेगी, वहीं बालक वर्ग में कप्तान मोनू कुमार को बनाया गया है। इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, डॉ. महताब आलम, कोषाध्यक्ष बबलू कांत झा व सदस्य केशव चौधरी थे। सभी ने टीम के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...