राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पिंकी ने जीता स्वर्ण
रांची, जून 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जमशेदपुर में आयोजित 15वीं राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जनकल्याण समर्पण संस्थान, सिकिदिरी की तैराक पिंकी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। पिंकी ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पिंकी कुमारी का चयन 15 से 22 जून तक अहमदाबाद में होने वाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। जनकल्याण समर्पण संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने पिंकी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग तैराकों ने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जीते 13 पदक उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.