बोकारो, सितम्बर 8 -- बोकारो। ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित द्वितीय झारखंड स्टेट टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 में डीपीएस बोकारो के नन्हे खिलाड़ियों ने जमकर अपने जौहर बिखेरे। प्रतियोगिता की अंडर- 11 कैटेगरी में विद्यालय की पांचवी कक्षा के विद्यार्थी शिवांश राज एवं ईशान्वी शिवा तथा छठी कक्षा के आद्विक कश्यप ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम तीन शीर्ष स्थानों पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में राज्यभर के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें बोकारो जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उक्त तीनों विद्यार्थियों ने अंडर- 11 कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। शिवांश राज ने प्रथम, ईशान्वी शिवा ने द्वितीय तथा आद्विक कश्यप ने तृतीय स...