धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद। झारखंड रग्बी फुटबॉल संघ की ओर से 8वीं झारखंड राज्य रग्बी जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता चाईबासा में 4-5 अप्रैल को होगी। इसके लिए धनबाद जूनियर टीम भौंरा स्टेशन से चाईबासा रवाना हुई। टीम का चयन धनबाद जिला रग्बी फुटबॉल संघ के महासचिव राहुल आनंद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया है। सभी चयनित खिलाड़ी जेएनएमएस स्कूल, डिगवाडीह के हैं। टीम में कप्तान प्रिंस कुमार, विश्वजीत हाजरा, कुणाल पांडेय, रितेश यादव, शशि सिंह, देव झा, अनमोल कुमार, गंगासागर सिंह हैं। टीम को जिला रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष संजीव घोष, जेएनएमएस स्कूल की प्राचार्य रूना दुबे, संघ के उपाध्यक्ष दिनेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, संतोष सिंह, राजेश यादव, कौशल सिंह, संतोष यादव, राहुल आनंद, कौशल कुमार, अजय चौबे, विकास यादव, सूरज गुप्ता, शुभम रजक, जयश्री गोराई...