राज्यस्तरीय टीम ने लिया जनगणना कार्य का जायजा
साहिबगंज, जून 2 -- बरहेट। जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण गणना कार्य को लेकर सोमवार को राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम डिप्टी डायरेक्टर गजेंद्र गुप्ता व रांची डीसीओ वीरेंद्र कुमार ने जनगणना पर्यवेक्षकों के साथ यहां बैठक की । बैठक के दौरान राज्य स्तरीय टीम ने पोर्टल पर डाटा अपलोड , मोबाइल आधारित गणना और मकान मार्किंग की जांच की । बैठक के दौरान प्रगणक व पर्यवेक्षकों के द्वारा पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों की जांच की गई । अधिकारियों ने मोबाइल के माध्यम से किए गए गणना कार्य, डेटा एंट्री, नजरी नक्शा और मकान मार्किंग की बारी की से अवलोकन किया । दोनों अधिकारियों ने तकनीकी प्रक्रिया और डेटा की शुद्धता को भी परखा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.