खगडि़या, मार्च 13 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि पटना स्थित एससीईआरटी में आयोजित राज्य स्तरीय टीएलएम मेला में खगड़िया जिले के प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार ने गणित विषय में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अविनाश कुमार गोगरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जंयती ग्राम औता में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अविनाश कुमार लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर गणित विषय में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके द्वारा तैयार किया गया मौलिक टीचिंग लर्निंग मटेरियल "संक्रिया सीढ़ी" जजों को काफी प्रभावित करने में सफल रहा। इस नवाचारी टीएलएम की विशेषता यह है कि इसकी मदद से गणित की 20 से अधिक अवधारणाओं को सरल और रोचक तरीके से बच्चों को समझाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान इस टीएलएम की सराहना निर्णायकों के साथ-साथ प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम वीरकर तथा...