धनबाद, अक्टूबर 5 -- धनबाद। राज्य जूनियर वुशु प्रतियोगिता प्रेम वाटिका बैंक्वेट हॉल सिल्ली रांची में 3-4 अक्तूबर को हुई। इसमें धनबाद के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत एवं तीन कांस्य पदक जीतकर पूरे झारखंड में धनबाद को तीसरा स्थान दिलाया। धनबाद के खिलाड़ियों में पप्पू कुमार महतो और आदर्श कुमार जॉय ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं रजत पदक पर आतिफ रजा एवं श्रेयांश रॉय ने कब्जा जमाया। कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में बहवेश चौहान, आयुष कुमार व अंकित कुमार शामिल हैं। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक मोनू वर्मा, शुभम रजक को जिला संघ के अध्यक्ष तेज प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, ब्रह्मदेव यादव, संघ के महासचिव दिनेश यादव, संयुक्त सचिव पंकज कुमार पलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बधाई दी। यह ...