पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला खोखो संघ की बैठक अध्यक्ष एके बोस की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी जून माह में राज्य स्तरीय बालक-बालिका जूनियर खो-खो चैंपियनशिप आयोजन करने हेतु विचार विमर्श किया गया। एसोसिएशन के सचिव नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के आयोजन हेतु राज्य कमिटी के सचिव नीरज कुमार पप्पू द्वारा पूर्णिया जिला को मेजबानी का अवसर प्रदान किया गया है। प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। गौतम वर्मा ने सुझाव दिया कि प्रतियोगिता का आयोजन माह जून के 12 से 14 तक किया जाये। जिसे सभी सदस्यों ने समर्थन किया। सदस्य काली शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्कूल के मैदान किया जाये ताकि बड़ी संख्या में दर्शक खेल का आनंद ले सके। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय खोखो चैंपियनशिप को ल...