कौशाम्बी, अगस्त 21 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को राज्य स्तरीय सबजूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर समेत 22 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने खिलाड़ियों और निर्णायक मंडल का स्वागत करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन उप्र कुश्ती संघ के 12 क्वालीफाइड निर्णायकों की देखरेख में हो रहा है। 48 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबलों में अंश यादव ने आजमगढ़ के प्रियांशु गौड़, दिवांश ने लखनऊ के वरुण गुप्ता, आदित्य यादव गोरखपुर ने बरेली के सुधांशु और मार्तंड यादव बस्ती ने मेरठ के ईसू को हराया। इसके बाद व...