सीतामढ़ी, दिसम्बर 8 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी की बेटी अनुष्का मिश्रा ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जगह बना ली है। रीगा प्रखंड के पकड़ी निवासी मनीष मिश्रा व वनीता मिश्रा की पुत्री अनुष्का ने बिहार के जमुई में आयोजित चयन प्रतियोगिता में अंडर-17, 65 किलो भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही अनुष्का 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 2025 के लिए चयनित हुई हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 दिसंबर तक बलिया (उ.प्र.) में आयोजित होगी।अनुष्का संस्कार भारती पब्लिक स्कूल, भासर की आठवीं की छात्रा हैं। अनुष्का के चयन पर जिला खेल अधिकारी मो. इस्लाम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मंच पर जिले की बेटी मेडल जीते, यही अपेक्षा है। जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सतीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.