धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। रांची में विद्या विकास समिति झारखंड के सम्मान समारोह में राजकमल के 22 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित किए गए हैं। विद्या भारती झारखंड के अध्यक्ष राम अवतार नरसरिया समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। प्राचार्य सुमंत मिश्रा ने बताया कि जीवन में सफलता के साथ अच्छे संस्कार, विनम्रता और मानवता का होना जरूरी है। सफलता में शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों का बड़ा योगदान है, जिनके असीम त्याग, सहयोग और प्रोत्साहन के बिना यह लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं था। सफलता पर संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद तुलस्यान, उपाध्यक्ष रवींद्र पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सह सचिव दीपक रुइया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्य लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सर...